
शहपुरा- अनुविभागीय अधिकारी शहपुरा के निर्देशानुसार आज दिनांक 02/11/2025 को उत्कृष्ट विद्यालय शहपुरा में रोजगार सहायकों का निर्वाचन संबंधित प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण में आगामी विधानसभा निर्वाचन 2025 की तैयारी के तहत रोजगार सहायकों को निर्वाचन कार्यों की जिम्मेदारियों, दिशा-निर्देशों एवं प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा मतदान प्रक्रिया में पारदर्शिता, आचार संहिता पालन एवं समय पर कार्य पूर्ण करने पर विशेष बल दिया गया।
