टिकरिया रोड मॉडल स्कूल के पास दो बाइक आमने-सामने भिड़ीं, दो युवक गंभीर रूप से घायल

शहपुरा – शहपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत उमरिया मार्ग, कॉलेज रोड स्थित मॉडल स्कूल के पास आज सुबह करीब 10:30 बजे दो मोटरसाइकिलों में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल शहपुरा पुलिस व 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस दल और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को शहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।घायलों की पहचान और उनकी स्थिति की जानकारी अस्पताल प्रशासन द्वारा जल्द अपडेट की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!