सांदीपनी स्कूल की छात्राओं से टीचर का अश्लील व्यवहार —‘आई लव यू’ मैसेज, मिलने का दबाव, कम नंबर देने की धमकी; पॉक्सो एक्ट में FIR

डिंडौरी – अमरपुर स्थित सांदीपनी स्कूल में पढ़ाने वाले प्राइमरी शिक्षक प्रशांत साहू पर गंभीर आरोप लगे हैं। स्कूल की कई छात्राओं ने सोमवार को सिटी कोतवाली पहुंचकर शिक्षक द्वारा भेजे गए वॉट्सऐप चैट और अन्य सबूत पुलिस को सौंपे। छात्राओं ने बताया कि शिक्षक लगातार आपत्तिजनक मैसेज भेज रहा था और अकेले मिलने का दबाव बनाता था। शिकायत और सबूतों की गंभीरता देखते हुए पुलिस ने टीचर पर पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं शिक्षा विभाग ने उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।‘आई लव यू’ लिखकर भेजा मैसेजछात्राओं के अनुसार शिक्षक प्रशांत साहू रात में पर्सनल वॉट्सऐप नंबर पर आपत्तिजनक मैसेज भेजता था। एक छात्रा ने बताया कि उसे ‘आई लव यू’ लिखकर मैसेज भेजा गया। जब उसने जवाब नहीं दिया तो शिक्षक ने परीक्षा में कम नंबर देने की धमकी दी। उपसरपंच सेंसी चंदौल के मुताबिक, कई छात्राओं ने स्वीकार किया कि शिक्षक उन्हें डराकर, बहकाकर बार-बार मैसेज करता था।मिलने का दबाव, धमकी और मानसिक प्रताड़नाशिकायत में छात्राओं ने बताया कि शिक्षक प्रशांत साहू रात में घर के बाहर मिलने का दबाव बनाता था। एक छात्रा ने बताया कि 21 नवंबर की रात 10 बजे एक सहपाठी को घर के बाहर बुलाने की कोशिश की गई। नहीं आने पर शिक्षक ने फोन कर हंगामा करने की धमकी दी। छात्राओं ने बताया कि शिक्षक बार-बार यह कहता था— “मुझे तू ही तू दिखती है… बस एक बार मिल लो… जब छात्राओं ने इन हरकतों का विरोध किया तो शिक्षक ने इंग्लिश और केमिस्ट्री विषय में कम नंबर देने की धमकी देकर डराया।स्कूल प्रबंधन को दी शिकायत, फिर पहुंचे एसपी कार्यालयछात्राओं ने पहले स्कूल के एक शिक्षक और प्राचार्य को पूरा मामला बताया। शिकायत गंभीर होने पर छात्राएं उपसरपंच और महिला शिक्षिका के साथ एसपी वाहिनी सिंह के पास पहुंचीं। एसपी ने तुरंत प्रकरण जनजातीय कार्य विभाग को भेजा।एफआईआर दर्ज, शिक्षक निलंबितसिटी कोतवाली पुलिस ने प्रशांत साहू के खिलाफ बीएनएस की धारा 78, 79 और पॉक्सो एक्ट की धारा 11 और 12 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे ने बताया कि मामले में जांच जारी है और पीड़ित छात्राओं के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इधर, सहायक आयुक्त राजेंद्र कुमार जाटव ने शिक्षक प्रशांत साहू को तत्काल निलंबित करते हुए करंजिया विकासखंड कार्यालय में अटैच कर दिया है। विभाग ने स्वतंत्र जांच के लिए एक वरिष्ठ प्राचार्य को नियुक्त किया है।2023 में हुई थी नियुक्तिआरोपी शिक्षक प्रशांत साहू की नियुक्ति वर्ष 2023 में डिंडौरी जिले में हुई थी। मात्र एक वर्ष में ही उसके खिलाफ छात्राओं से अश्लील चैट, दबाव और धमकी जैसे गंभीर आरोप सामने आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!