कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम में सीएससी संचालकों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, सूची को लेकर उठे सवाल

शहपुरा – जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम में गुरुवार को कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) संचालकों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश के स्टेट हेड अतुल राय, संकल्प सोनी, रवि सिंह तथा जिला प्रबंधक दीपेन्द्र सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिलेभर के सीएससी केंद्रों के कार्यों की समीक्षा की गई और संचालकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुँचाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि अब प्रत्येक ग्राम पंचायत में सीएससी संचालक नियमित रूप से बैठकर नागरिकों को आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराएँगे, जिससे ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ उनके ही गाँव में आसानी से मिल सकेगा।
हालांकि बैठक के बाद जारी हुई ग्राम पंचायतवार सीएससी सूची को लेकर संचालकों में असंतोष देखा जा रहा है। कई संचालकों ने आरोप लगाया कि सूची में गड़बड़ियाँ हैं — कई जगहों पर एक ग्राम के सीएससी आईडी वाले संचालक का नाम किसी दूसरे गाँव की सूची में दर्ज किया गया है। इससे वास्तविक संचालकों को कार्य संचालन में परेशानी हो रही है।अब सवाल यह उठ रहा है कि यह गड़बड़ी भोपाल स्तर से हुई है या फिर जिला कार्यालय से भेजी गई सूची में त्रुटि हुई है? इस पर जिला प्रशासन और सीएससी प्रबंधन से स्पष्टीकरण की माँग तेज़ हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!