वंदे मातरम राष्ट्रगीत की 150वीं वर्षगांठ पर शहपुरा नगर में निकाली गई रैली

शहपुरा – राष्ट्रगीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पूरे भारतवर्ष में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है इसी कड़ी में नगर परिषद क्षेत्र शहपुरा में मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय में राष्ट्रगीत का गायन किया गया इसके पश्चात नगर के प्रमुख मार्ग से रैली निकालकर राष्ट्रीय एकता का परिचय दिया गया राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की रचना बंकिम चंद्र चटर्जी ने 1875 में की थी एवं 24 जनवरी 1950 को इसे भारत की संविधान सभा में राष्ट्रगीत के रूप में अपनाया गया था भारत के प्रसिद्ध रचनाकार बंकिम चंद्र चटर्जी ने देशभक्ति की भावना से प्रेरित यह रचना की थी जो भारत की स्वतंत्रता आंदोलन की गहराइयों को दर्शाता है वंदे मातरम राष्ट्रगीत ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई थी वंदे मातरम राष्ट्रगीत हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों में एक नया जोश पैदा करता था
राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर देश के प्रत्येक शासकीय शासकीय विभागों में विद्यालय एवं महाविद्यालय सभी जगह वंदे मातरम का गायन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है इस पर संगोष्ठी आयोजित की जा रही है शहपुरा नगर परिषद क्षेत्र में भी अनुविभागीय अधिकारी आई ए एस ऐश्वर्य वर्मा की उपस्थिति में राष्ट्रगीत गायन एवं रैली का आयोजन किया गया इस दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी रीना राठौर नगर परिषद उपाध्यक्ष मुकेश साहू एवं पार्षद सुरेंद्र साहू महिला बाल विकास पर्यवेक्षक प्रतिभा साहू अश्विनी साहू सांसद प्रतिनिधि राहुल रैकवार मुकेश गुप्ता राजेंद्र तिवारी उपयंत्री रितिका मेरामी पंचायत इंस्पेक्टर शहपुरा सहित शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!