भ्रष्टाचार मुक्त मध्यप्रदेश अभियान की बैठक लालबर्रा में संपन्न

बालाघाट – भ्रष्टाचार मुक्त मध्यप्रदेश अभियान संगठन की बैठक आज लालबर्रा में संपन्न हुई। इस बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक अजय चौरसिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान श्री चौरसिया ने कहा कि प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए जनभागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं को पारदर्शिता के साथ आमजन तक पहुँचाना और भ्रष्‍टाचार के खिलाफ सशक्त जनजागरण करना है।कार्यक्रम के तहत श्री चौरसिया द्वारा 18 से 20 अक्टूबर 2025 तक बालाघाट जिले के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण निर्धारित किया गया है।


कार्यक्रम के अनुसार— 18 अक्टूबर को कारोसरा, सिवनी, बरघाट, लालबर्रा, कटंगी और बालाघाट में बैठकें आयोजित की गईं। 19 अक्टूबर को भरवेली, बैहर, परसवाड़ा, चिरई डोंगर, उकवा, निवास, शाहपुरा और मंडला में बैठकों का आयोजन होगा। 20 अक्टूबर को घंसौर, लखनादौन और सिवनी में अंतिम चरण की बैठकें संपन्न होंगी।बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेशभर में यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और प्रत्येक जिले में संगठनात्मक बैठकें कर जनसंपर्क बढ़ाया जाएगा।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों ने भ्रष्टाचार मुक्त मध्यप्रदेश के संकल्प के साथ अभियान को सफल बनाने का प्रण लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!