पंकज सिंह तेकाम को भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

डिंडौरी – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पार्टी के विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की है। इसी क्रम में डिंडोरी जिले के युवा एवं ऊर्जावान नेता पंकज सिंह तेकाम को भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

प्रदेश कार्यालय से सूची जारी होते ही डिंडोरी जिले में हर्ष और उत्साह का माहौल बन गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। वहीं, पंकज सिंह तेकाम को बधाई देने वालों का तांता लग गया — लोग उन्हें सीधे मिलकर, फोन पर और सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से शुभकामनाएं दे रहे हैं।डिंडोरी भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम,जिला महामंत्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर,मंडल अध्यक्ष डिंडोरी आशीष वैश्य,तरुण ठाकुर,डिंपल दीक्षित,सपना जैन सहित बड़ी संख्या में लोगों ने बधाई दी। स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि पंकज सिंह तेकाम की नियुक्ति से न केवल डिंडोरी बल्कि पूरे आदिवासी अंचल में भाजपा संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। वही जयसिंह चावड़ा को किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष,भगवान सिंह परमार को एससी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष,पवन पाटीदार को पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!