तहसील परिसर में दिनदहाड़े चोरी — कर्मचारी की गाड़ी की डिक्की से 50 हजार रुपये पार

डिंडोरी/शहपुरा – तहसील कार्यालय परिसर के सामने उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब चोरों ने तहसील के ही एक कर्मचारी की गाड़ी की डिक्की खोलकर 50 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया। यह घटना सोमवार को शाम के समय घटित हुई।जानकारी के अनुसार, शहपुरा तहसील में पदस्थ कर्मचारी भागचंद सैयाम ने बैंक से दो लाख रुपये निकाले थे। जिनमें से डेढ़ लाख रुपये उन्होंने अपने पास रखे और शेष ₹50,000 गाड़ी की डिक्की में रख दिए थे। बताया जा रहा है कि चोर तहसील परिसर तक उनकी रैकी करते रहे और मौके का फायदा उठाते हुए गाड़ी की डिक्की से रकम लेकर फरार हो गए।पीड़ित भागचंद सैयाम ने बताया कि उन्होंने जब चोरों को भागते देखा तो “रुको-रुको” चिल्लाते हुए पीछा भी किया, लेकिन तब तक चोर मौके से फरार हो चुके थे। फिलहाल पुलिस को शिकायत दर्ज कराई गई है और चोरों की तलाश जारी है।स्थानीय लोगों का कहना है कि तहसील परिसर में आए दिन बाहरी लोगों की आवाजाही रहती है, ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!