लोकल युथ सर्वेयरों ने कलेक्टर से की मांगों के निराकरण की गुहार,फसल गिरदावली भुगतान, राजस्व सहायक का दर्जा व मासिक मानदेय की उठाई मांग

शहपुरा/डिंडोरी – जिले के लोकल युथ सर्वेयरों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा है। सर्वेयरों ने बताया कि उनकी नियुक्ति शासन के आदेश क्रमांक MPLRS/DCS/KIH/2024/189 के तहत जुलाई 2024 में एम.पी. भू-अभिलेख पोर्टल के माध्यम से की गई थी। तब से लेकर अब तक उन्होंने शासन द्वारा सौंपे गए सर्वे कार्यों को कठिन परिस्थितियों में पूरी ईमानदारी और लगन से पूरा किया है।सर्वेयरों ने कलेक्टर से मांग की है कि वर्ष 2024–25 की फसल गिरदावली फार्मर आई.डी. भूमि केवाईसी कार्य का भुगतान शीघ्र कराया जाए। साथ ही लोकल युथ सर्वेयरों को ग्राम रोजगार सहायक की तर्ज पर राजस्व सहायक का दर्जा प्रदान करने की मांग की गई है। उनका कहना है कि शासन द्वारा अब तक नियुक्ति पत्र एवं पहचान पत्र जारी नहीं किए गए हैं, जिससे फील्ड में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा उन्होंने नई भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाने की भी मांग की, ताकि वर्तमान में कार्यरत युवाओं का अधिकार सुरक्षित रह सके। लोकल युथ सर्वेयरों ने प्रति खसरा 8 रुपये भुगतान व्यवस्था को समाप्त कर, उसकी जगह नियत मासिक मानदेय निर्धारण की मांग भी उठाई है।ज्ञापन ब्लॉक अध्यक्ष समनापुर, शहपुरा एवं डिंडौरी सहित जिला अध्यक्ष लोकल युथ सर्वेयर डिंडौरी द्वारा संयुक्त रूप से प्रस्तुत किया गया। इस दौरान शहपुरा क्षेत्र के सर्वेयर भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!