डिंडोरी जिला में कल छह घंटे बंद रहेगी बिजली सप्लाई — कई क्षेत्रों में रहेगा अंधेरा!

शहपुरा – 15 अक्टूबर 2025 (बुधवार) को डिंडोरी वृत्त के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा 33 केवी शहपुरा लाइन के आवश्यक मेंटनेंस कार्य के चलते सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक (छह घंटे) विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान कई फीडर प्रभावित रहेंगे जिनमें —
विक्रमपुर,मेर,शहपुरा, जमगांव,पलकी, करौंदी, अमेरा, कंचनपुर, मेंहदवानी, सारसडोली, मटियारी, राई हर्रा, सालेघुघरी एवं मानिकपुर फीडर शामिल हैं। विद्युत विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि आवश्यक कार्य समय से पहले निपटा लें तथा निर्धारित समयावधि के दौरान विद्युत उपकरणों का उपयोग सावधानीपूर्वक करें। विभाग ने यह भी कहा है कि कार्य की अवधि परिस्थिति अनुसार घटाई या बढ़ाई जा सकती है। विभाग ने असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी विद्युत समस्या या शिकायत के लिए उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।
