
डिंडोरी/मेंहदवानी – डिंडोरी जिले के मेंहदवानी मुख्यालय में इन दिनों मुरूम माफियाओं के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। नियम-कानूनों की धज्जियां उड़ाते हुए खुलेआम अवैध उत्खनन और परिवहन का कारोबार चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग और अधिकारी इस पर पूरी तरह खामोश हैं।जानकारी के अनुसार, मेंहदवानी के न्यू आईटीआई परिसर के पीछे पिछले दो दिनों से मुरूम का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। बड़ी संख्या में डंपर दिन-रात मुरूम भरकर ले जा रहे हैं, वह भी तहसील कार्यालय के सामने से गुजरते हुए। इसके बावजूद प्रशासनिक अमला अनजान बना हुआ है।ग्रामीणों का कहना है कि इस अवैध खनन से न केवल पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है, बल्कि शासन को राजस्व की भी बड़ी हानि उठानी पड़ रही है। वहीं, जिम्मेदार अधिकारी इस पूरे मामले में मौन साधे बैठे हैं।स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि इस तरह के मुरूम उत्खनन से खेतों की उपजाऊ मिट्टी बर्बाद हो रही है, जिससे आने वाले समय में कृषि कार्य भी प्रभावित होगा।लोग अब यह सवाल उठाने लगे हैं कि —क्या मुरूम माफियाओं को प्रशासनिक संरक्षण प्राप्त है?यदि नहीं, तो फिर कार्यवाही से परहेज़ क्यों?अब देखना यह होगा कि खबर सामने आने के बाद प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारी अवैध मुरूम उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर क्या सख्त कदम उठाते हैं और कब तक कार्रवाई अमल में लाई जाती है।
