डिंडौरी में नए सीईओ दिव्यांशु चौधरी ने संभाला पदभार, बोले— जनकल्याण योजनाओं को धरातल तक पहुँचाना ही प्राथमिकता

डिंडोरी – जिला पंचायत डिंडौरी में प्रशासनिक जिम्मेदारी का नया अध्याय शुरू हुआ है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 2021 बैच के अधिकारी दिव्यांशु चौधरी ने शुक्रवार को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) के रूप में पदभार ग्रहण किया।पदभार ग्रहण करने से पूर्व श्री चौधरी अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) डबरा, जिला ग्वालियर के पद पर पदस्थ थे। पदभार संभालने के बाद उन्होंने जिला पंचायत कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के विभिन्न कार्यों की जानकारी ली।सीईओ चौधरी ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से धरातल तक पहुँचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने टीमवर्क और पारदर्शिता पर जोर देते हुए कहा कि ग्रामीण अंचलों तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के लिए समर्पित भाव से कार्य किया जाएगा।इस अवसर पर जिला पंचायत परिवार की ओर से श्री चौधरी का स्वागत किया गया और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!