
शहपुरा – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ओंकार मरकाम के स्वागत में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय राय के नेतृत्व में एक भव्य बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।बैठक की शुरुआत राष्ट्रगान से की गई, इसके बाद जिला अध्यक्ष ओंकार मरकाम ने सभी कार्यकर्ताओं का तिलक वंदन कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस पार्टी में “नेताओं का नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं का सम्मान पहले होगा।”मरकाम ने इस अवसर पर ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ राष्ट्रव्यापी अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश भी दिए और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।कार्यक्रम का सबसे विशेष क्षण तब आया जब नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं सक्रिय कार्यकर्ता राजेश गुप्ता ने कांग्रेस पार्टी में पुनः वापसी की। उनकी वापसी पर डिंडौरी विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओंकार मरकाम ने उनका तिलक-वंदन कर पूरे सम्मान के साथ स्वागत किया। राजेश गुप्ता की वापसी से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सभी ने एक स्वर में कांग्रेस पार्टी को और मज़बूत बनाने का संकल्प लिया।ब्लॉक अध्यक्ष संजय राय ने कहा कि ओंकार मरकाम के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है और जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए हर कार्यकर्ता तैयार है।

