
शहपुरा– लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग उपखंड शहपुरा द्वारा आज दिनांक 9 अक्टूबर 2025 को आजीविका भवन शहपुरा में जल गुणवत्ता परीक्षण पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विपिन डेहरिया तथा विभाग की प्रभारी सहायक यंत्री गगन कुम्हरे की उपस्थिति रही। प्रशिक्षण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकर्ताओं को विभाग के रसायनज्ञ योगेश परस्ते एवं विकासखंड समन्वयक द्वारा एफडीसी माध्यम से जल परीक्षण की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षित महिलाओं का विभागीय पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया गया ताकि सतत जल निगरानी कार्य नियमित रूप से संचालित हो सके।साथ ही, प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली प्रत्येक महिला को पंचायतवार एक-एक जल परीक्षण किट प्रदान की गई, जिससे वे अपने-अपने क्षेत्र में पानी की गुणवत्ता की जांच कर सकें। इस पहल को ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल उपलब्धता एवं स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
