ग्राम रोजगार सहायक संघ ने जनपद सीईओ को सौंपा ज्ञापन

शहपुरा/मेंहदवानी – डिंडौरी जिले के मेहंदवानी जनपद पंचायत में ग्राम रोजगार सहायकों और सहायक सचिवों ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सीईओ को ज्ञापन सौंपा।संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि शासन ने शीघ्र निर्णय नहीं लिया, तो अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल की जाएगी।ग्राम रोजगार सहायक आजाद संगठन के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि 15 वर्षों से सेवाएं देने के बावजूद उन्हें स्थायी सेवा शर्तें और समान वेतनमान नहीं मिल पा रहा है।संगठन ने बताया कि पद से हटाने, मानदेय रोकने और मानसिक उत्पीड़न जैसी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं।मांगों में सहायक सचिवों के समान ग्रेड पे व सुविधाएं, दिवंगत सहायकों के परिवारों को 10 लाख रुपये की सहायता और अनुकंपा नियुक्ति जैसी प्रमुख बातें शामिल हैं।इसके अलावा लंबित मानदेय का शीघ्र भुगतान, स्थानांतरण नीति में लचीलापन और रिक्त पदों की भर्ती की भी मांग की गई है।संगठन ने कहा— “संघर्ष हमारा नारा है, सफलता हमारी मंजिल।”ज्ञापन सौंपने के दौरान जिले के दर्जनों ग्राम रोजगार सहायक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!