छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड पर फूटा आक्रोश,शहपुरा में कांग्रेस ने निकाला केंडल मार्च, मासूमों को दी श्रद्धांजलि

शहपुरा – छिंदवाड़ा जिले में जहरीली कफ सिरप पीने से 22 मासूम बच्चों की मौत और कई के गंभीर होने की दर्दनाक घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। इस हादसे को लेकर प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शोक और आक्रोश व्यक्त किया। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय जीतू पटवारी ने घटना स्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और गहरा शोक प्रकट किया। उन्होंने इस लापरवाही को गंभीर बताते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ला से तत्काल इस्तीफे की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 9 अक्टूबर 2025 को प्रदेश के सभी जिलों और ब्लॉकों में केंडल मार्च आयोजित किए गए। इसी क्रम में शहपुरा में भी कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय राय के नेतृत्व में केंडल मार्च निकाला गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने मोमबत्तियाँ जलाकर मासूम बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान संगठन मंत्री राजेन्द्र गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष संजय राय सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और सरकार की चिकित्सा व्यवस्था पर सवाल उठाए।

इनका कहना है

“यह सिर्फ 22 बच्चों की नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की पीड़ा है — न्याय जरूर होना चाहिए।” — संजय राय, अध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी शहपुरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!