
शहपुरा/डिंडोरी – शहपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम दुल्लोपुर गांव के पास रैपुरा पुलिया के समीप उस समय सनसनी फैल गई जब एक अधेड़ व्यक्ति का शव खून से लथपथ हालत में मिला। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही शहपुरा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच प्रारंभ की। मिली जानकारी अनुसार बालाघाट से एसएसटी की टीम आने वाली है इसी उपरांत अभी भी से पूरा पुलिस मौके पर घटनास्थल में पूरी नजर बनाई हुई बनी हुई है। फिलहाल पुलिस आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर घटना के कारणों और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और सनसनी का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।।
