
शहपुरा – डिंडोरी कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में प्रतिबंधित कफ सिरप कोल्डरिफ एवं नेस्ट्रो-डी एस के स्टॉक की जांच के लिए प्रशासनिक टीम ने अभियान चलाया।शहपुरा में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ऐश्वर्य वर्मा, एसडीओपी अजय तिवारी, खाद्य निरीक्षक जयंत असराठी, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी गुमान सिंह चौहान एवं राजस्व अमले की संयुक्त टीम ने नगर के विभिन्न मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया।जांच के दौरान अधिकारियों ने मेडिकल संचालकों को निर्देशित किया कि प्रतिबंधित कफ सिरप अपने स्टॉक में न रखें तथा शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। टीम ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि भविष्य में इन प्रतिबंधित सिरपों की बिक्री या भंडारण पाया गया, तो संबंधित मेडिकल संचालक के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन की यह कार्रवाई जिले में नकली व हानिकारक दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने और नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है।
शहपुरा में प्रतिबंधित कोल्ड सिरप की जांच — मेडिकल स्टोर्स को चेतावनी
