करंजिया में लगे नाथूराम गोडसे जिंदाबाद के नारे,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सौंपा महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन,

डिंडोरी – 2 अक्टूबर गाँधी जयंती के दिन असामाजिक तत्वों द्वारा नाथूराम गोडसे अमर रहे के नारे लगाए गए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा,जिसके विरुद्ध में FIR दर्ज कराने की मांग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने की है।डिंडोरी से कांग्रेस के विधायक ओंकार सिंह मरकाम के नेतृत्व में करंजिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और उनके कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कहा है कि दिनांक 2 अक्टूबर गाँधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री के बिन करंजिया में कुछ लोगों द्वारा आजादी के पूर्व के आतंकवादी नाथूराम गोडसे अमर रहे के नारे लगाना असामाजिक तत्वों को बढ़ावा देना है इस प्रकार के कृत्यों से राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के प्रति आस्था रखने वाले सभी जन समूह को आघात पहुंचा है इन देशद्रोही आतंकवाद विचार रखने वालों के ऊपर देश द्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाये। ब्लॉक कांग्रेस कमिटी इसकी घोर निंदा करती है अगर इनके ऊपर मामला दर्ज नहीं किया गया तो आगामी समय में ब्लॉक कांग्रेस कमिटी उग्र आंदोलन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!