

मेंहदवानी – शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर मेंहदवानी विकासखंड मुख्यालय में रविवार की रात मां दुर्गा प्रतिमा का भव्य चल समारोह निकाला गया। इस चल समारोह की भव्यता देखते ही बन रही थी। मुंबई से आए प्रसिद्ध कलाकार गोंदिया ग्रुप के धमाकेदार प्रदर्शन और छत्तीसगढ़ की शानदार झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। पूरे नगर में जय माता दी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मां दुर्गा प्रतिमा का चल समारोह देर रात से लेकर तड़के सुबह 4 बजे तक चलता रहा। जुलूस में हजारों की संख्या में श्रद्धालु और युवा शामिल हुए। आकर्षक लाइट, डीजे, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को और भी मनोरम बना दिया।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मेंहदवानी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। जगह-जगह पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हो सके।भक्तों ने मां दुर्गा की जयकारों के साथ चल समारोह का स्वागत किया और नगरवासियों ने विभिन्न स्थानों पर प्रसाद वितरण और जलपान की व्यवस्था की।
