मां दुर्गा विसर्जन उत्सव से गूंजा मिडलेश्वर माया धाम लालपुर पर्वत

शहपुरा- शनिवार को डिंडौरी जिले के शहपुरा क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मिडलेश्वर माया धाम लालपुर की पवित्र पहाड़ी पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी माता दुर्गा विसर्जन समारोह का भव्य आयोजन किया गया।सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता मंदिर परिसर में उमड़ पड़ा। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं और युवक इस धार्मिक जलसे में शामिल हुए।मंत्रोच्चारण, भजन-कीर्तन और जयकारों के बीच मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन पूर्ण श्रद्धा और आस्था के साथ किया गया।माया धाम लालपुर का यह धार्मिक स्थल क्षेत्र में अत्यंत प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि यह स्थान सिद्ध पीठ के रूप में जाना जाता है, जहां दूर-दूर से भक्तजन अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए दर्शन करने आते हैं।विसर्जन कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय माहौल के बीच श्रद्धालुओं ने मां के जयकारे लगाए और माता रानी से परिवार की खुशहाली की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!