डिंडोरी – जिले में पदभार ग्रहण करने से पहले नवनियुक्त कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया धार्मिक नगरी डैमघाट पहुंचीं। यहां उन्होंने मां नर्मदा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और जिले की सुख-समृद्धि व विकास की कामना की।कलेक्टर भदौरिया ने मां नर्मदा के दर्शन कर पुष्प अर्पित किए और विधिवत पूजा की। इस दौरान उनके साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि डिंडोरी की पावन नर्मदा तट से सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त कर जिले के विकास कार्यों की शुरुआत करना उनके लिए सौभाग्य की बात है।नगरवासियों ने भी नर्मदा तट पर कलेक्टर का स्वागत किया और जिले में नई ऊर्जा व विकास की उम्मीद जताई।

