शहपुरा की रहस्यमयी गुफा… डर और आस्था का संगम, मां दुर्गा के दुर्लभ दर्शन से पहले खौफनाक सफर

शहपुरा – आस्था और खौफ का ऐसा संगम शायद ही कहीं देखा गया होगा… शहपुरा नगर में मां दुर्गा के दर्शन से पहले भक्तों को गुजरना पड़ रहा है भूतिया गुफा से। जहां अंधेरा, डरावनी आकृतियां और रहस्यमयी आवाजें भक्तों का दिल दहला देती हैं… लेकिन इसी खौफ के बाद मिलता है मां दुर्गा का दिव्य और दुर्लभ दर्शन।” शहपुरा नगर में दुर्गा उत्सव समिति ने इस बार ऐसी अनोखी झांकी तैयार की है जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।यहां भक्तों को मां दुर्गा के दर्शन करने से पहले भूतिया गुफा से होकर गुजरना पड़ता है।गुफा के भीतर अंधेरे गलियारे, टिमटिमाती रोशनी, अजीब सरसराहट और डरावनी आकृतियां लोगों को सिहरने पर मजबूर कर देती हैं।लोग बताते हैं कि गुफा में घुसते ही ऐसा लगता है मानो किसी अनजाने रहस्य में कदम रख दिया हो। लेकिन जैसे ही भक्त गुफा पार करते हैं, सामने प्रकट होती हैं मां दुर्गा की भव्य और दिव्य प्रतिमा। भय से भक्ति तक का ये अनोखा अनुभव लोगों को रोमांच और आस्था दोनों का अहसास करा रहा है। लगातार 9 दिनों तक हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे और समिति द्वारा किए गए भंडारों का भी आनंद लिया।ग्रामीणों का कहना है कि यह झांकी अब तक की सबसे ऐतिहासिक और अद्भुत प्रस्तुति मानी जा रही है। “शहपुरा की भूतिया गुफा झांकी… जहां डर और आस्था का मिला-जुला संगम भक्तों को खींच रहा है। मां दुर्गा के दुर्लभ दर्शन के लिए हर किसी को गुजरना पड़ रहा है खौफ के इस अंधेरे रास्ते से… और यही इसे बना रहा है पूरे क्षेत्र की सबसे चर्चित और रहस्यमयी झांकी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!