विजयादशमी पर्व के अवसर पर थाना शहपुरा में पारंपरिक रूप से शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया।”

शहपुरा/डिंडोरी – थाना परिसर में पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुलिस अधिकारियों और जवानों ने शस्त्रों की पूजा-अर्चना की। पूजा के दौरान एसडीओपी अजय तिवारी, थाना प्रभारी अनुराग जामदार सहित पूरे थाना स्टाफ और उनके परिवारजन मौजूद रहे। पुलिसकर्मियों ने इस अवसर पर माता दुर्गा की आराधना करते हुए देश और समाज की सुरक्षा, शांति एवं समृद्धि की कामना की। थाने में मौजूद आधुनिक हथियार – जैसे राइफलें और कार्बाइन पर पुष्पमालाएं चढ़ाकर राष्ट्र सेवा और मातृभूमि की रक्षा का संकल्प दोहराया।हर वर्ष विजयादशमी पर पुलिस विभाग में शस्त्र पूजन की यह परंपरा निभाई जाती है। यह आयोजन केवल धार्मिक आस्था ही नहीं, बल्कि वीरता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का भी प्रतीक माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!