नम आंखों से भक्तों ने मां आदि शक्ति को दी विदाई, विसर्जन में उमड़ा जनसैलाब

शहपुरा – विजयदशमी के मौके पर भक्तों ने नाम आंखों के साथ मां आदिशक्ति को विदा किया। शारदीय नवरात्र की नौवे दिनों के अनुष्ठान के बाद गुरुवार को जब माता की विदाई की बेला आई, तो मां से दूर होने का गम कमोबेश हर भक्तों के अश्रुपूरित आंखें स्पष्ट बता रही थी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने काफी मायूसी के साथ माता को विदा किया। वही विजयदशमी उत्सव को लेकर शहपुरा मानिकपुर में मां की अंतिम विदाई के दौरान। अश्रुपूरित भक्तों की आंखें अंतिम विदाई के दौरान माता से सुख-समृद्धि और निरोग रहने की कामना गई है। शहपुरा मानिकपुर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गा पूजा शांति पूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। गुरुवार की शाम नम आंखों से मां दुर्गा का प्रतिमा का विसर्जन किया गया। स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को नम आंखों से विदाई दी गई प्रतिमा विसर्जन के दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!