
शहपुरा – शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मानिकपुर में कक्षा 12वीं कॉमर्स के छात्र विवेक कुमार झारिया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर शासन द्वारा उन्हें स्कूटी प्रदान की गई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री एम.पी. झारिया सहित एस.के. श्रीवास्तव, एस.के. विश्वकर्मा, पी.एस. मरावी, हरि सिंह परस्ते, पुष्प कुमार मार्को, माखनलाल झारिया, सचिन अग्रवाल, जगत लाल झारिया, सुरेश कुमार झारिया, संजीत उसराठे, रामकुमार झारिया, वैभव कुमार दसमेर, अभिषेक कुमार पटेल, किरण पांडे, प्रियंका बड़गैया, रितिक गुप्ता, गोविंद सिंह उइके, अमित कुमार रजक, आजाद खान, विनोद कुमार झारिया, देवेंद्र कुमार झारिया, कंछेदी मरकाम, कुम्हार लाल यादव एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।विद्यालय परिवार ने छात्र विवेक झारिया के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी।
