
शहपुरा – डिंडौरी जिले में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष के नतीजे घोषित हो गए हैं। शहपुरा नगर के कांग्रेस नेता अमन पाठक को जिला अध्यक्ष चुना गया है। परिणाम आने के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में शहपुरा के सक्रिय और युवा कांग्रेस नेता अमन पाठक ने जीत हासिल की है। चुनाव परिणाम जारी होते ही समर्थकों में उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिला।
कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ अमन पाठक का स्वागत किया और मिठाइयाँ बांटकर जीत का जश्न मनाया। पार्टी पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि नए जिला अध्यक्ष संगठन को मजबूत करने के लिए नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे। नेता अमन पाठक युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष, डिंडौरी ने कहा कि “यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और विश्वास की जीत है। हम संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का काम करेंगे और युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाएंगे।”
